फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salary of 22 secretaries stopped for not spending budget

Amethi News: बजट खर्च न करने पर 22 सचिवों का रोका वेतन

Tue, 02 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Salary of 22 secretaries stopped for not spending budget
अमेठी सिटी। जिले की 30 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए मिले 1.28 करोड़ रुपये खर्च न करने पर डीपीआरओ ने 22 ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत अधिकारियों का अगस्त का वेतन रोक दिया है। संबंधित गांव के प्रधानों से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 15वें वित्त व पांचवें वित्त आयोग से बजट आया है। इस बजट से नाली, खड़ंजा, सीसी रोड व सफाई सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। बजट खर्च नहीं होने पर पंचायती राज विभाग की शासन स्तर पर किरकिरी हो रही है। इसी वजह से जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मनोज त्यागी ने 22 सचिवों का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए विभागीय जांच कराई जाएगी। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी नोटिस दिया जाएगा। प्रधानों से भी पूछा जाएगा कि आखिर पंचायतों में धन खर्च करने में कंजूसी क्यों की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पर हुई कार्रवाई
ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र पटेल, सत्यप्रकाश यादव, अजीत कुमार सिंह, मिथलेश यादव, मिथलेश कुमार, रवि यादव, आशीष रंजन, मोहनलाल व ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक यादव, फैसल अंसारी, ओमप्रकाश, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, अमित कुशवाहा, अमरनाथ तिवारी, विजय यादव, गुंजन गुप्ता, अखिलेश गौतम, चंद्रभान, गंगाविभूति व निशा गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed