फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sagar won the javelin throw

Amethi News: भाला फेंक में सागर ने मारी बाजी

Wed, 17 Dec 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sagar won the javelin throw
 अमेठी ​स्थित आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाला फेंकता प्रतिभागी। स्त्रोत : विभा
शाहगढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से उप्र ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना वर्मा ने किया। आयोजन में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



जूनियर वर्ग में भाला फेंक में सागर श्रीवास्तव पहले और कुंदन मौर्य दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में आशुतोष सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। शनि कनौजिया दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चांद बाबू को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में सागर श्रीवास्तव ने बाजी मारी। कुंदन मौर्य दूसरे स्थान पर रहे। रविकांत यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में उत्कर्ष सिंह ने प्रथम, प्रवीण सिंह ने द्वितीय और राज चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



लंबी कूद प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में शिवम कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। शमसाद दूसरे और अनुराग तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में चंदन प्रथम, अवशेष द्वितीय और अभिराज प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। विंध्यवासिनी मिश्र दूसरे स्थान पर रहीं। निशा पाल को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह दिखाई दिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के समापन पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed