फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   root march of sp

जिला मुख्यालय पर एसपी ने किया रूट मार्च

Fri, 11 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
root march of sp
गौरीगंज (अमेठी)। कानून व्यवस्था तथा कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार शाम एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़क पर निकल पड़े। जिला मुख्यालय के साथ ही एसपी जामो थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव रेसी में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। बिना मास्क के सड़क पर मिले लोगों को एसपी ने सख्त लहजे में हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह बृहस्पतिवार देर शाम बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर निकल पड़े। एसपी सबसे पहले जामो थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव रेसी पहुंचे। गांव में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

एसपी ने ग्रामीणों को बिना काम के घर से बाहर नहीं जाने तथा जाने पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा। यहां से निकलकर एसपी का काफिला जिला मुख्यालय पहुंच गया। जिला मुख्यालय की सड़कों पर एसपी स्वयं लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने लगे। इस दौरान कई लोग बिना मास्क लगाए मिले तो एसपी नाराज हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने ऐसे लोगों को दोबारा बिना मास्क सड़क पर मिलने पर जेल भेजने की हिदायत देकर छोड़ा। दुकानदारों को उन्होंने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए बिक्री करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम गौरीगंज आईएएस संजीव कुमार मौर्य, एएसपी दयाराम सरोज समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed