{"_id":"5ee797858ebc3e42df17f65e","slug":"robbery-in-four-houses-of-ekkatajpur-village-in-one-night-amethi-news-lko526125121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में इक्काताजपुर गांव के चार घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में इक्काताजपुर गांव के चार घरों में चोरी
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय थाने के पूरे पांडेय व सूर्य नगर मजरे इक्काताजपुर गांव में रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। एक ही रात में चार मकानों से चोरों ने हजारों की नगदी के साथ करीब लाखों का सामान चोरी करने में सफल हो गए। सुबह मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजार शुकुल थाने के पूरे पांडेय व सूर्य नगर मजरे इक्काताजपुर गांव में रविवार रात चोरों ने चार मकान को निशाना बनाया। पूरे पांडेय गांव निवासी सत्य प्रकाश के मकान से चोरों ने पांच हजार रुपये नगद के साथ ही दो लाख रुपये के जेवरात तो राम अवतार के मकान से तीन हजार रुपये नगद के साथ एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
इसी गांव के माधवराम के घर में चोर प्रवेश करने के बाद कुछ भी चोरी नहीं कर सके। सूर्यनगर निवासी राजकुमारी के मकान से चोरों ने दो हजार रुपये की नगदी के साथ एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सोकर उठने के बाद घर में सामान बिखरा देख गृह स्वामियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
एक रात चार मकान से चोरी की बात सार्वजनिक हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।