फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   roadveg bus

यात्रियों के अभाव में डिपो से निकलीं मात्र छह बसें

Sat, 18 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
roadveg bus
अमेठी। दो दिवसीय घोषित लॉकडाउन में शनिवार को रोडवेज बसों का संचालन हुआ। हालांकि यात्रियों के अभाव में डिपो से मात्र छह बसें ही संचालित हुईं। लॉकडाउन होने के चलते यात्री बहुत कम निकले।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया गया है। शनिवार और रविवार को बाजार कार्यालय व मंडी बंद किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के क्रम में परिवहन निगम की बसों का संचालन शनिवार को जारी रहा। हालांकि लॉकडाउन होने के चलते यात्रियों के अभाव में अमेठी डिपो की बसें बस स्टेशन से चंद यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर गईं।
विज्ञापन

शनिवार को अमेठी डिपो की कुल 28 बसों के सापेक्ष मात्र छह बसें चार से छह सवारियों को लेकर सुल्तानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली आदि स्थानों के लिए रवाना हुईं। शेष बसें यात्रियों के अभाव में बस स्टेशन पर खड़ी दिखाई पड़ीं। कर्मचारियों के अनुसार विभिन्न स्थानों के लिए निकली छह बसें यात्रियों के अभाव में अन्य डिपो के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने से खर्च भी नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed