फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   road safty week

हेलमेट व सीट बेल्ट के फायदे बताए

Tue, 06 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
road safty week
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन ने द्वितीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह का रोस्टर जारी करते हुए अफसरों को जिम्मेदारी दी है। अभियान के दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक सवार व कार सवारों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाने से बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से द्वितीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने रोस्टर जारी करते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। एआरटीओ ने सप्ताह के पहले दिन जहां प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाइक व कार सवारों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने तथा उससे होने वाले नुकसान व फायदे के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कहा कि तीसरे दिन शिक्षा विभाग के अफसरों व विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सहयोग से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर ऑनलाइन निबंध, स्वरचित कविता, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। चौथे दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण व मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की चेकिंग की जाएगी। पांचवें दिन एआरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में व्यावसायिक वाहन चालकों को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठें दिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में जाने वाले युवकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अंतिम दिन प्रवर्तन दल की ओर से जिले में माल वाहनों की ओवर लोडिंग, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क वाहनों तथा रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप की जांच की जाएगी। एआरटीओ ने कहा कि रोस्टर के अनुरूप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed