{"_id":"634702e26cbfae3dfc6c74e3","slug":"road-developed-by-railway-damaged-after-six-months-amethi-news-lko652570633","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह महीने में ही उखड़ गई सड़क, गड्ढे में भरने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह महीने में ही उखड़ गई सड़क, गड्ढे में भरने लगा पानी
Thu, 13 Oct 2022 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:50 PM IST
सार
अप्रैल में बनाई गई सड़क छह महीने में ही उखड़ गई। अब सड़क में गड्ढे हो गए हैं और बरसात का पानी भर गया है।
विज्ञापन
संग्रामपुर : स्टेशन मार्ग पर जलभराव से खराब हुआ संपर्क मार्ग। -संवाद
- फोटो : AMETHI
विस्तार
मिश्रौली स्थित रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से परिसर तक बनी सड़क महज छह महीने में जर्जर हो गई। सड़क पर जलभराव हो गया है। लोगों को जोखिम के साथ सफर करना पड़ता है। रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी अक्सर इधर से आते-जाते रहते हैं। इसके बावजूद सड़क मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संग्रामपुर क्षेत्र से प्रतिदिन भारी संख्या में लोग मिश्रौली रेलवे स्टेशन से पीआरएल व जनता ट्रेन से प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ को सफर करते हैं। रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ ही मिश्रौली रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत किया गया है। स्टेशन के सामने लोहे की जाल की बाउंड्री भी की गई है।
विज्ञापन
बीते दो अप्रैल को मिश्रौली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण व नई रेलवे लाईन पर ट्रेन का ट्रायल करने मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक मिश्रौली रेलवे स्टेशन पहुचे थे। उनके आने की सूचना पर आनन फानन में रात में स्टेशन परिसर में सड़क का निर्माण भी करा दिया गया। नतीजा यह निकला कि कुछ ही महीनों बाद जगह-जगह सड़क उखड़ने लगी।
विज्ञापन
वहीं छह महीने में ही मुख्य गेट पर सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे इन दिनों जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों ने मुख्य गेट की सड़क को दुरुस्त कराने की मांग रेलवे के अधिकारियों से की है। स्थानीय लालता प्रसाद मिश्र ने बताया कि छह महीने पहले कार्यदायी संस्था ने रातोंरात सड़क का निर्माण करा दिया। गुणवत्ता सही न होने के कारण चंद दिनों में सड़क खराब होना शुरू हो गई। हल्की बारिश में खराब सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सत्य प्रकाश मिश्र रिंकू ने बताया कि मुख्य गेट पर ही सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे जलभराव हो जाता है। नितिन तिवारी बताते हैं कि रेलवे द्वारा बनवाई गई सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई। रेलवे प्रशासन को इसकी जांच करा कर कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही करनी चाहिए।