{"_id":"639e01a0cc94aa3137531534","slug":"road-construction-going-on-for-two-years-increased-the-problem-amethi-news-lko6623541145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध पीठ कालिकन धाम को जाने वाला मार्ग दो वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण पूरा नहीं होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज राहगीर व ग्रामीणों ने शनिवार को बलभद्रपुर गांव के पास प्रदर्शन कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने की मांग उठाई है।
संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित कालिकन धाम को जाने वाले अमेठी-कालिकन मार्ग का निर्माण करीब नौ करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को दो किश्तों में करीब चार करोड़ का बजट मिल चुका है। गौरतलब होगा कि बीते 2 वर्षों से अमेठी-कालिकन मार्ग निर्माणाधीन है।
जगह-जगह बोल्डर डाले गए हैं। इसके चलते उक्त मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे व राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं तो उनके वाहन भी इसके चलते खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने कई बार निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराए जाने की मांग को लेकर आक्रोश जताया। जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग उठाई। बावजूद इसके निर्माण कार्य अपनी ही रफ्तार से चल रहा है। शनिवार को बलभद्रपुर गांव के समीप स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता व देरी पर सवाल खड़ा किया।
गांव निवासी व अन्य राहगीर सदाशिव वर्मा, श्याम लाल पाल, मुन्ना शर्मा आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यहां कुछ दिन काम चलता है फिर बंद हो जाता है। इस समय निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की।
पीडब्ल्यूडी के जेई अमित पाठक ने बताया कि अमेठी-कालिकन मार्ग का निर्माण करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। चार करोड़ रुपये मिले थे वो खर्च हो चुके हैं। अब बजट के अभाव में काम बंद पड़ा है। डिमांड भेजी जा रही है। शेष धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।