फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ring road will be built in amethi

अमेठी में रिंग रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Sat, 03 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
ring road will be built in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी में रिंग रोड मार्ग निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पूरा करने की तिथि जून 2021 तय की गई है। रिंग रोड व बाईपास निर्माण पूरा होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

शासन ने अमेठी कस्बे के बाहर 89 करोड़ की लागत से बन रहे सात किमी लंबे बाईपास निर्माण का कार्य पूरा करने की तिथि नियत कर दी है। कार्यदायी संस्था को जून 2021 तक निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अमेठी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शहर के बाहर रिंग रोड बनवाने की मांग की थी। विधायक की मांग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से रिंग रोड निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से रिंग रोड बनने का रास्ता साफ हो गया। रायबरेली-जगदीशपुर राष्ट्रीयराज मार्ग पर बचे हुए कार्य को वित्तीय वर्ष 2020-21 में शामिल कर कार्य पूरा कराने की भी स्वीकृति दी गई है।

अमेठी में बाईपास तथा रिंग रोड बन जाने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड राकेश चौधरी ने कहा कि शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने तथा राशि अंतरित होते ही रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed