फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   retaired teacher amethi function

Amethi News: समारोह में सम्मानित किए गए सेवानिवृत्त शिक्षक

Mon, 03 Apr 2023 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
retaired teacher amethi function
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक की भूमिका व जिम्मेदारी पर चर्चा करते हुए ईमानदारी से जिम्मेदारी पूरी करने का संकल्प लिया गया।एससी-एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही ने शिक्षकों की प्रकृति को अमूल्य कृति बताया। डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर अनुशासित करने के साथ विभिन्न पदों पर सेवा देने के योग्य बनाता है। हमें अपनी यह जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रामहेत, देवनारायण, रामदीन, शिव मोहन तथा सुंदरलाल को बुद्ध चरित्र चंद्रोदय, पंचसील व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओ ने कहा कि शिक्षक हमेशा अपने शिष्यों को अपने से ऊंचे मुकाम पर देखना चाहता है। इस मौके पर सीताराम, तुलसीराम शास्त्री, सुरेश कुमार बौद्ध, बीईओ शिव बहादुर, बृजेश जायसवाल, अब्दुल रसीद व दयाशंकर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed