फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   result of six ddc declared late evening

अमेठी में घोषित हुए डीडीसी के छह परिणाम

Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
result of six ddc declared late evening
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 36 डीडीसी वार्ड में से सोमवार रात तक छह का ही परिणाम घोषित हो सका। ब्लॉक मुख्यालयों से आरओ की ओर से मतगणना चार्ट की हार्ड कापी नहीं उपलब्ध कराने के चलते सबके परिणाम घोषित नहीं किए जा सके। विजई उम्मीदवार प्रमाण पत्र के लिए कलेक्ट्रेट में जमे रहे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य रविवार सुबह से 13 ब्लॉक मुख्यालयों में शुरू किया गया था। जिले में सोमवार सुबह नौ बजे तक सभी ब्लॉकों पर मतगणना का कार्य समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। डीडीसी के विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट से मिलना था। देर शाम तक जिले के 36 डीडीसी वार्ड में से महज छह का ही परिणाम घोषित कर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र आरओ सुधीर रूंगटा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ ने बताया कि अभी ब्लॉक मुख्यालयों से आरओ की ओर से मतगणना चार्ट की फाइनल हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है। बताया कि वार्ड नंबर 19 से उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 20 से निर्मला देवी, वार्ड नंबर 30 से राजेश कुमार अग्रहरि, वार्ड संख्या 31 से मुकेश यादव, वार्ड संख्या 32 से जय श्याम तथा वार्ड नंबर 33 से जगन्नाथ पांडेय को विजई घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया है। अब तक घोषित परिणाम में से कोई भी बड़ा चेहरा चुनाव में सिकस्त नहीं खाया है। वार्ड नंबर 30 से भाजपा नेता तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी राजेश अग्रहरि करीब साढ़े छह हजार मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed