{"_id":"64a7056da69111e47c02ed57","slug":"response-from-20-personnel-found-missing-from-chc-amethi-news-c-96-1-ame1002-1474-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अभिभावकों को बताई बच्चों की शैक्षिक प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अभिभावकों को बताई बच्चों की शैक्षिक प्रगति
Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभिभावकों और बच्चों को संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में आयोजित पीटीएम बैठक में अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के हित में संचालित योजनाओं, उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं और निपुण भारत मिशन के विषय में जानकारी गई। अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी देते हुए बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को प्रेरित किया गया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि सभी बच्चे भाषा, गणित और अन्य सभी विषयों में निपुण हो सकें, इसके लिए निपुण भारत मिशन चल रहा है। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के शतप्रतिशत नामांकन, उपस्थिति,ठहराव के लिए ही पीटीएम का गठन किया गया है। बच्चों के ड्रेस के पैसे डीबीटी से मिलने के बाद अभिभावक घरेलू कार्यों पर खर्च नहीं करें। शिक्षक विजय प्रताप ने कहा कि बच्चों का नियमित स्कूल आना जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष जय देवी गुप्ता तो संचालन संध्या गुप्ता ने किया। बीईओ शिवकुमार ने पीटीएम का निरीक्षण किया। बैठक में पर्यवेक्षक सतीश शर्मा, दिनेश कुमार यादव, लालती देवी, अखिलेश, तारकेश्वर यादव, मालती, लक्ष्मी, सबीना सीता, निर्मला, रिपु मौर्य, धनपती, वंदना सिंह, रीता देवी आदि मौजूद मौजूद रहे।
संग्रामपुर खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। जिसमें डीबीटी से संबंधित धनराशि के प्रयोग, निपुण भारत के लक्ष्य की प्राप्ति, कायाकल्प समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। करनाईपुर, भैरोपुर, भौसिंहपुर, मल्लूपुर, गूजीपुर, जरौटा आज विद्यालयों में बैठक आयोजित हुई। वही ब्लॉक अमेठी और भेटुआ में भी बैठक आयोजित हुई।