फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Respect to the Acharya

Amethi News: आचार्य के प्रति हो सम्मान

Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Respect to the Acharya
 परतोष में दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल आचार्य गण। स्त्रोत: आयोजक
अमेठी सिटी। परतोष स्थित एक विद्यालय में विद्या भारती जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से 10 दिवसीय नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार शर्मा, शोध समन्वयक अशोक कुमार, उमाशंकर मिश्र व काशी प्रांत सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने किया।
विज्ञापन




राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने कहा कि आचार्य के प्रति समाज व विद्यार्थी में सम्मान होना चाहिए। हमारी जैसी जीवन शैली होगी, वैसे ही विद्यालय का निर्माण होगा। आध्यात्म से युक्त, ब्रह्म मुहूर्त में उठना, मां सरस्वती की कल्पना, सकारात्मकता, जीवन श्रेष्ठ, छल कपट मुक्त, निष्कलंक गुण आचार्य में होने चाहिए। बालक परमात्मा की सुंदर प्रतिमूर्ति है, उसे बनाने का कार्य आचार्य करता है।
विज्ञापन




उसमें किसी प्रकार का दुर्गुण नहीं होना चाहिए। एक सुंदर समाज का निर्माण करना आचार्य का संकल्प होना चाहिए। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित, संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कमलेश, प्रचार प्रमुख संतोष मिश्र, संतोष, विवेक व प्रदेश से आए नव चयनित 57 आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed