फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rescue start in villageg

बेलखरी व दक्खिनगांव में शुरु हुआ बचाव कार्य

Sat, 13 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
rescue start in villageg
गौरीगंज (अमेठी)। प्रयोगशाला से शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद घोषित कंटेनमेंट गांव बेलखरी व दक्खिनगांव को संक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। संक्रमितों के क्लोज कॉन्टेक्ट खंगालने व थर्मल स्क्रीनिंग के लिए गठित टीमें भी शनिवार सुबह गांव पहुंचीं। गांवों में प्रवेश व निकास प्रतिबंधित कर आवश्यक सामग्री की डोर-स्टेप डिलीवरी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन तक कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आने के बाद शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में संग्रामपुर ब्लॉक के बेलखरी गांव में दिल्ली से आए प्रवासी तथा जगदीशपुर ब्लॉक के दक्खिनगंाव में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने दोनों को इलाज के लिए लेवल-1 अस्पताल भेजते हुए उनके गांव को कंटेनमेेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद डीएम ने गांव में दो-दो मजिस्ट्रेट के साथ दो-दो आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित टीम शनिवार को संक्रमित मरीजों के क्लोज कॉन्टेक्ट के साथ उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खांसी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछने के साथ ही शासन के निर्धारित बिंदुओं पर सभी ग्रामीणों की सूचना एकत्र करने में जुटी रही।

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण तो फायर बिग्रेड के साथ सफाई कर्मी गांव को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव करने में जुटे रहे। इतना ही नहीं गांव की सीमा को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed