फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Report filed on 15 police personnel for negligence on duty point

Amethi News: ड्यूटी प्वाइंट पर लापरवाही में 15 पुलिस कर्मियों पर रपट दर्ज

Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Report filed on 15 police personnel for negligence on duty point
अमेठी। चेकिंग के दौरान ड्यूटी प्वाइंट से नदारद व लापरवाही बरतने के मामले में 15 पुलिस कर्मी दोषी पाए गए हैं। जांच के बाद अफसरों ने संबंधित थानों पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी. ने जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए नई पहल शुरू कराई है। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दूसरे थाने के अफसरों द्वारा पिकेट ड्यूटी चेक कराई जा रही है। अब हर रोज सर्किल के थाना क्षेत्रों में पिकेट व अन्य ड्यूटी की हकीकत परखने के लिए एक थाना प्रभारी दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर चेकिंग करता है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी को हर रोज उसके थाना क्षेत्र के अलावा दूसरे थाना क्षेत्र में पिकेट व अन्य ड्यूटी का चार्ट मुहैया कराया जाता है। चार्ट मिलने के बाद जांच अधिकारी रात में उक्त थाना क्षेत्रों की पिकेट व अन्य ड्यूटी चेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में (21 नवंबर से 11 दिसंबर) हुई क्रास चेकिंग में 15 पुलिस कर्मी या तो ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले या फिर लापरवाही पूर्ण ड्यूटी करते पाए गए। ऐसे में जांच अधिकारी उसी दिन उन्हीं के थाने पर जाकर जीडी में रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दूसरे दिन उसकी सूचना सीओ के साथ ही एसपी को भेजी जाती है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसे कर्मियों पर एसपी की ओर से विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि ड्यूटी प्वाइंट को सक्रिय करने के लिए दूसरे थाने के अफसरों से चेकिंग कराई जा रही है। इस दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संबंधित सर्किल के सीओ, एएसपी व उनकी ओर से भी पिकेट ड्यूटी चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed