फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Regular monitoring of arrangement of cow shelter center

Amethi News: गो आश्रय केंद्र की व्यवस्था की करें नियमित निगरानी

Sat, 17 Jun 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Regular monitoring of arrangement of cow shelter center
गौरीगंज (अमेठी)। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने शुक्रवार को भटगवां स्थित गो आश्रय केद्र का निरीक्षण किया। भूसा व पोषाहार स्टॉक के साथ अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। सीडीओ ने गोवंश की नियमित निगरानी कर करने के साथ सहभागिता योजना से अधिक से अधिक गोवंश लाभार्थियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया।सीडीओ ने शुक्रवार को भटगवां में संचालित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर केंद्र पर 103 गोवंश संरक्षित मिले। वहां पर 180 क्विंटल भूसा एवं 15 क्विंटल पशु आहार का स्टॉक मौजूद मिला। 15 गोवंश को सहभागिता योजना से लाभार्थियों सुपुर्द किया गया है। पेयजल,छांव समेत अन्य सुविधाओं की भी सीडीओ को संतोषजनक मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सीडीओ ने बीडीओ को दुधारू गायों को एवं उनके बच्चों को पृथक शेड में संरक्षित करने के साथ उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिया जाए। गो आश्रय केंद्र पर छांव के लिए पौधारोपण कराने व साफ सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से करने का प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी को सप्ताह में कम से कम 4 बार केंद्र का निरीक्षण कर गोवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। सीडीओ ने आवास प्राप्त लाभार्थियों को 90 दिवस का श्रमांश उपलब्ध कराने तथा मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के समय बीडीओ गौरीगंज हरिओम मिश्र समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed