फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reflective tape will be installed in 10 thousand vehicles

10 हजार वाहनों में लगेंगे रिफ्लेक्टिव टेप

Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Reflective tape will be installed in 10 thousand vehicles
गौरीगंज (संवाद)। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एसपी ने एक पहल की है। उन्होंने जिले में 10 हजार वाहनों में रेपो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का लक्ष्य रखा है। टेप लगाने की जिम्मेदारी यातायात उपनिरीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत जिले भर में करीब दस हजार वाहनों में रेपो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलने वाले हल्के व बड़े मालवाहकों और व ट्रैक्टर आदि वाहनों से ज्यादा हादसे होते रहते हैं। कहा कि ऐसे वाहन चालक यातायात नियमों का भी पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में संचालित लिमिडेट कंपनियों के सीएसआर फंड के सहयोग से रेपो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित कंपनी के जीएम से वार्ता की गई है। यातायात उप निरीक्षक को कंपनी से समन्वय स्थापित कर उच्च क्वालिटी का टेप खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि टेप की खरीद होने के बाद यातायात पुलिस के साथ ही सभी थानों को टेप लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि थानों की ओर से चेकिंग अभियान चलाकर सड़क पर मिलने वाले ऐसे वाहनों पर रेपो रिफ्लेक्टिव टेप निशुल्क लगाया जाएगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। ठंड के मौसम में कोहरा पड़ने पर इन वाहनों से ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। जरूरत पड़ी तो दस हजार से ज्यादा वाहनों में टेप लगवाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed