फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Received 1881 MT DAP, there will be no shortage of fertilizers

Amethi News: 1881 मीट्रिक टन मिली डीएपी, नहीं होगी खाद की किल्लत

Thu, 10 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Received 1881 MT DAP, there will be no shortage of fertilizers
अमेठी। यूरिया व डीएपी खाद के लिए अन्नदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। साथ ही यूरिया व डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया व डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) की बोतल भी किसान फसलों में छिड़काव कर सकते हैं। नैनो यूरिया व डीएपी सभी समितियों व इफको केंद्रों पर मौजूद है। जिले में 78 समितियों के साथ ही चार इफको केंद्र जायस, अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज में संचालित हैं। जहां से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। बुधवार को जिले को 1881 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है। समितियों के साथ ही इफ्कों केंद्रों पर भेज दिया गया है। साथ ही 29 सौ मीट्रिक टन यूरिया जिले में उपलब्ध है। इसके साथ ही नैनो डीएपी व यूरिया भी सभी जगह मौजूद है।
विज्ञापन

-नैनो यूरिया व डीएपी है किसानों के लिए अच्छा विकल्प
इफ्को क्षेत्राधिकारी शिशुपाल ने बताया कि इफ्को डीएपी व यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग किसान कर सकते हैं। किसानों को धन की भी बचत होगी। साथ ही फायदा भी अधिक है।
विज्ञापन

इफ्को क्षेत्राधिकारी शिशुपाल ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद सभी केंद्रों पर है। 1881 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है। जिसे वितरण के लिए सभी केंद्रों व समितियों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed