{"_id":"68a37d9bf712f1d38901e810","slug":"ranveer-inter-college-champion-in-volleyball-competition-amethi-news-c-96-1-ame1022-146718-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रणवीर इंटर कॉलेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रणवीर इंटर कॉलेज चैंपियन
Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। एएच इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी की टीम ने सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया। हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद की टीम उपविजेता रही।
सब जूनियर वर्ग में दादरा की टीम को एकमात्र प्रतिभागी होने के कारण वॉकओवर मिला, जिससे वह सीधे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद और रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी की टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज पिंडारा और शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज की टीमें प्रतिभागी रहीं, जबकि सब जूनियर वर्ग में दादरा की टीम ने हिस्सा लिया।
सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद के बीच हुआ, जिसमें रणवीर कॉलेज ने 15–13, 15–05 के अंतर से जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग के फाइनल में शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज ने सर्वोदय इंटर कॉलेज पिंडारा को 18–17, 15–14 के अंतर से पीछे कर मंडल स्तर के लिए जगह बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने किया, निर्णायक की भूमिका राजेश कुमार और प्रहलाद ने निभाई।