फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain increased trouble, water entered offices and houses

Amethi News: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, दफ्तरों व घरों में घुसा पानी

Tue, 02 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rain increased trouble, water entered offices and houses
अमेठी ​स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में भरा बारिश का पानी। -संवाद
अमेठी सिटी। शहर से लेकर गांव तक सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे सरकारी कार्यालयों, घरों व दुकानों में पानी भर गया है। जलभराव होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन




सुबह पांच से सात बजे तेज बारिश हुई। कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन दोपहर 12 बजे व चार बजे फिर बारिश होने लगी। लगभग आधे घंटे तक लगातार बारिश होने से जलभराव की समस्या और बढ़ गई। जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर, सहकारिता आयुक्त कार्यालय परिसर, जिला अस्पताल के मुख्य गेट, जीजीआईसी मोड़, अमेठी गौरीगंज मार्ग स्थित कटरा लालगंज, सरैंया गांव संपर्क मार्ग, सैठा रेलवे कॉसिंग मार्ग, वार्ड नंबर 16, 18 व चौक बाजार से जगदीशपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन



वहीं, अमेठी स्थित बस स्टेशन, जूनियर हाईस्कूल परिसर, पशु चिकित्सालय, तहसील, कोतवाली, डाकघर, रजिस्ट्री ऑफिस, रामलीला मैदान, एसडीएम कालोनी और देवीपाटन मंदिर में जलभराव हो गया। कालिकन धाम अंडरपास में भी पानी भर गया। इसकी वजह से स्थानीय लोगों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से अब तक 543.8 मिलीमीटर बारिश के सापेक्ष 422.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 22 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में 12.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है।





बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त
फुरसतगंज। कोटवामऊ गांव स्थित निर्माणाधीन मंदिर पर सोमवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माणाधीन मंदिर की छत व दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और कुछ हिस्से का प्लास्टर गिर गया। मंदिर की पूरी वायरिंग जल गई। (संवाद)




बारिश से घरों में घुसा पानी
तिलोई। बहादुरपुर ब्लाॅक के पूरे राजा मजरे नवावा गांव में तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। घरों में पानी घुसने से करीब 500 लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रधान प्रतिनिधि इरशाद अहमद ने जेसीबी की मदद से नाले को खोलवा कर पानी निकासी की व्यवस्था कराई, जिसके बाद लोगों को राहत मिली। वहीं, चेतरा बुजुर्ग में सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। एसडीएम अमित सिंह ने बताया कि गांव में पानी भरने की सूचना पर हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed