फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain dispels humidity; farmers' faces light up with joy.

Amethi News: बारिश से दूर हुई उमस, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 21 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rain dispels humidity; farmers' faces light up with joy.
अमेठी सिटी। जिले भर में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की रोपाई के काम में भी तेजी देखी गई है।
विज्ञापन



रात से आसमान में छाए बादल भोर में बरस पड़े। घंटे भर की हल्की व मध्यम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। सुबह नौ बजे के करीब तेज बारिश होने लगी, जिससे जगह-जगह जलभराव भी हुआ। खेतों में पानी मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बारिश से रात और दिन के तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की।
विज्ञापन



शाहगढ़ में किसानों को विशेष राहत शाहगढ़ सहित कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इस वर्षा से किसानों ने राहत की सांस ली, क्योंकि यह धान की रोपाई और फसलों की सिंचाई के लिए अनुकूल है। उमस भरी गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह वर्षा धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed