फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Railway will return advance money of rack booking

रैक बुकिंग एडवांस मनी वापस करेगा रेलवे

Sat, 04 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Railway will return advance money of rack booking
अमेठी। गेहूं एक्सपोर्ट बंद होने के चलते रेलवे से की गई एडवांस रैक बुकिंग को लेकर व्यापारी परेशान थे। एक्सपोर्ट बंद होने से व्यापारियों ने सौदा कैंसिल कर दिया। लेकिन रेलवे से की गई एडवांस बुकिंग का व्यापारियों का पैसा डूब रहा था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सहयोग से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे एडवांस बुकिंग का पैसा वापस करेगा।
विज्ञापन

इस बार गेहूं का बाजार भाव अच्छा होने के चलते व्यापारियों ने एक्सपोर्ट के लिए रेलवे से रैक बुक किया था। 13 मई को अचानक गेहूं एक्सपोर्ट पर बैन लग गया। एक्सपोर्ट पर बैन लगने के बाद व्यापारी परेशान हो उठे। गौरतलब है कि व्यापारियों ने गेहूं एक्सपोर्ट करने के लिए रेलवे की करीब 15 रैक की बुकिंग एडवांस में की थी। लेकिन एक्सपोर्ट बंद होने के कारण व्यापारियों ने गेहूं के सौदे कैंसिल कर दिए। इधर रेलवे की ओर से निर्धारित तिथि पर बुकिंग की गई रेलवे की रैक को भेजा गया। लेकिन व्यापारियों ने वहां गेहूं एक्सपोर्ट का खरीदार नहीं होने के चलते रैक लोड नहीं कराया।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक एक रेलवे की रैक बुक करने के लिए करीब 12.5 लाख रुपये एडवांस जमा करना पड़ता है। निर्धारित तिथि पर आई चार रेलवे की रैक खाली लौट गईं। इधर व्यापारियों की रैक की एडवांस धनराशि डूबने के कगार पर थी। इसको लेकर परेशान व्यापारी हाईकोर्ट के साथ ही व्यापारी नेता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि दिल्ली पहुंचकर रेलवे बोर्ड ऑफिस के साथ ही स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले। उक्त के संबंध में सांसद को अवगत कराते हुए रैक बुकिंग की एडवांस धनराशि एवं वापस गई रैक का कटा पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री के प्रयास से दो जून को रेलवे ने एडवांस बुकिंग का पैसा और कटा हुआ पैसा वापस देने के संबंध में आदेश दिया तो व्यापारियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed