फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   railway crossing

12 घंटे रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से यात्री परेशान

Tue, 09 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
railway crossing
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित गेट के 12 घंटे बंद रहने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर से ककवा की ओर जाने वाले मार्ग के रेलवे गेट संख्या 102-बी पर फ्लाई ओवर निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते गेट संख्या 102-बी को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। ककवा रोड पुलिस लाइन के पास गेट संख्या-104 पर डायवर्जन रूट बनाया गया है। डायवर्जन रूट लंबा होने के चलते बाइक सवार एवं हल्के चार पहिया वाहन गेट संख्या 102 और 104 के बीच स्थित गेट संख्या 103 से होकर शहर में आते जाते हैं। आबादी और सुरक्षित मार्ग होने के चलते लोग समपार संख्या 103 का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं।

मालूम हो कि समपार संख्या 103 शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहता है। इसके चलते लोगों को लंबा रूट तय कर गेट संख्या 104 से आना जाना पड़ रहा है। रात में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। किसान नेता चुन्नू सिंह, सुनील पांडेय, अधिवक्ता सत्येंद्र तिवारी, नरेंद्र कुमार, विनोद पांडेय आदि ने समपार संख्या-103 को 24 घंटे संचालित कराए जाने की मांग उठाई है। कहा कि यह व्यवस्था गेट संख्या 102 पर फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा होने तक के लिए की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed