{"_id":"5e73ac238ebc3e77453530fa","slug":"railway-amethi-news-lko5144001195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द साइडिंग ट्रैक पर होगा लोडिंग-अनलोडिंग कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द साइडिंग ट्रैक पर होगा लोडिंग-अनलोडिंग कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय स्टेशन पर दोहरीकरण ट्रैक संचालन शुरू करने के बाद विभाग नए साइडिंग ट्रैक के संचालन की कोशिश में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए नया रेल ट्रैक बिछाने के बाद विद्युतीकरण व मेन ट्रैक से कनेक्ट करने का काम शुरू हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद मालगाड़ियों को साइडिंग ट्रैक पर रोक कर लोडिंग व अनलोडिंग कार्य होगा तो स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म से यात्री ट्रेनों का संचालन होगा।
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी ट्रैक के दोहरीकरण की कोशिश में जुटा रेल महकमा स्थानीय रेलवे स्टेशन के गुड्स ट्रैक पर मालगाड़ियों के ठहराव व संचालन की कवायद में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए बीते दिनों गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर खाली पड़ी भूमि पर साइडिंग ट्रैक निर्माण करवाते हुए साइडिंग ट्रैक को प्लेटफार्म नंबर तीन बनाने को स्वीकृति मिली थी। स्वीकृति के बाद रेल विभाग ने खाली पड़ी भूमि पर नई रेल पटरी व स्लीपर बिछाते हुए ट्रैक का काम पूरा किया था।
अब विभाग ट्रैक का विद्युतीकरण करने व अप/डाउन मेन लाइन से कनेक्ट करने मेें जुटा है। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद स्टेशन से माल गाड़ियों पर सीमेंट, लकड़ी, गेहूं व कना समेत अन्य सामग्रियों की लोडिंग अनलोडिंग तथा एसीसी सीमेंट फैक्ट्री जाने वाली मालगाड़ियों को गुड्स ट्रैक से संचालित किया जाएगा। नए गुड्स टैक का संचालन शुरू होने के बाद विभाग तीनों प्लेटफार्म से यात्री ट्रेनों का संचालन करेगा।