{"_id":"5f00b0c28ebc3e433324cfe4","slug":"raid-at-pestiside-shops-amethi-news-lko529174742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक की दुकानों पर छापे मार 10 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक की दुकानों पर छापे मार 10 नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। धान रोपाई के समय किसानों को कालाबाजारी से बचाने के लिए शनिवार को कीटनाशक दुकानों पर छापामारी हुई। कृषि अधिकारी ने जांच के दौरान दुकानों से दवाओं के 10 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजते हुए दुकानदारों को नोटिस जारी कर एक्सपायर दवाओं की बिक्री नहीं करने, दवाएं निर्धारित मूल्य पर देने व बिक्री की रसीद देने का आदेश दिया है।
शासन के निर्देश पर खरीफ सीजन में उर्वरक व कीटनाशक दवाएं निर्धारित दर पर मुहैया कराने के लिए शनिवार को डीएम अरुण कुमार के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कीटनाशक दुकानों पर छापे मारे। अभियान के दौरान कृषि अधिकारी ने गौरीगंज, मुंशीगंज, रामगंज समेत कई बाजारों में संचालित दुकानों पर कीटनाशक दवाओं के दस नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर किसानों को कीटनाशक व कृषि रक्षा रसायन की बिक्री करते हुए एक्सपायर दवाओं को नहीं बेचने की हिदायत दी। कृषि अधिकारी ने संग्रहीत नमूने फेल होने, एक्सपायर दवाओं की बिक्री करने तथा अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त करने के साथ ही केस दर्ज कराने की चेतावनी दी।