{"_id":"68b744c506472a87ae0bb908","slug":"raebareli-ayodhya-highway-is-covered-in-potholes-amethi-news-c-96-1-ame1022-147664-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रायबरेली-अयोध्या हाईवे गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रायबरेली-अयोध्या हाईवे गड्ढों में तब्दील
Wed, 03 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर-अयोध्या रोड पर सिंह मार्केट में जलभराव।-संवाद
जगदीशपुर। कस्बे से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। साल भर पहले बने हाईवे पर तकरीबन पांच किलोमीटर के दायरे में सफर करना जोखिम भरा है। जान जोखिम में डालकर यात्रा करना लोगों की मजबूरी है।
श्रीरामगंज चौराहे से मंगौली के बीच लगभग तीन से पांच किलोमीटर की दूरी में जगदीशपुर थाने के समीप, पेट्रोल पंप के सामने, जगदीशपुर पुलिस बूथ, टैक्सी स्टैंड के सामने, रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप से लेकर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मंगौली मोड़ फोरलेन सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस सड़क को बीते वर्ष बारिश के बाद बनाया गया था। जगदीशपुर चौराहे से लेकर थाने और पेट्रोल पंप, सब्जी मंडी, पेट्रोल पंप के समीप बने गड्ढों से आवागमन में परेशानी होती है।
इस मार्ग से चौराहे पर आने वालों के साथ ही जायस, मोहनगंज, तिलोई, रायबरेली के रास्ते फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट के राहगीरों को यहां से लेकर जायस मोड़ के समीप गड्ढों से परेशानी होती है। जगदीशपुर चौराहे से बाजार शुकुल मोड़ ट्राॅमा सेंटर जाने वाले रास्ते में शांति मार्केट सुल्तानपुर लखनऊ रोड पर बने गड्ढों से राहगीरों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उधर, रायबरेली-अयोध्या हाईवे की बदहाली व गड्ढे लोगों की यात्रा में रुकावट कर रहे है। पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी समय लगता है। जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं और राहगीर परेशान हो रहे हैं।
रेलवे स्टेशन तक पहुंचना भी मुश्किल
जगदीशपुर अयोध्या रोड पर सिंह मार्केट के सामने बने गड्ढों से रेलवे स्टेशन, मंगौली, डोमाडीह, कटेहटी, रानीगंज, थौरी, हलियापुर, कुमारगंज, इनायतनगर, मिल्कीपुर अयोध्या आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कत होती है। राहगीरों की यह समस्या यहां से लेकर रेलवे स्टेशन मोड़, रेलवे क्रॉसिंग और मंगौली मोड़ तक बनी हुई है। इससे स्टेशन पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। इसी मार्ग से बारह रवि उल अव्वल का जुलूस और गणेश विसर्जन को मूर्तियां भी ले जाएंगी। मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश है।