फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Radiologist did not come, patient upset

Amethi News: नहीं आए रेडियोलॉजिस्ट, मरीज परेशान

Tue, 19 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Radiologist did not come, patient upset
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। सोमवार को सिर्फ 16 गर्भवती की जांच हुई। यहां संबद्ध चिकित्सक ने उनकी जांच की। अन्य मरीजों को निजी सेंटरों का चक्कर काटना पड़ा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल की तैनाती की गई है, लेकिन वह सोमवार को नहीं आए। अमेठी के सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक कुमार तिवारी गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करते दिखे। इसके अलावा अन्य मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। मरीज दीपू मिश्र ने बताया कि पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। कहा कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। निजी सेंटर पर जांच करानी पड़ेगी। सीताराम ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। दो दिन वह अस्पताल आए, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल सोमवार को अस्पताल नहीं आए। सोमवार और बुधवार को डॉ. आलोक तिवारी अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed