{"_id":"68c1cd7a94647a09c50ae79e","slug":"pure-water-will-be-available-in-36-anganwadi-centres-amethi-news-c-96-1-ame1002-148190-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 36 आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा शुद्ध जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 36 आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा शुद्ध जल
Thu, 11 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 36 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के इन केंद्रों पर इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाने के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। साथ ही 23.92 लाख रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। ये काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।
जिले में 1940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा, पोषक आहार व स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही गर्भवती के टीकाकरण और देखरेख की भी व्यवस्था की जाती है। हालिया सर्वे में 36 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे मिले, जहां पेयजल की सुविधा नहीं है। अब इन केंद्रों पर हैंडपंप लगाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
दो माह के भीतर सभी केंद्रों पर कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार हमारी प्राथमिकता है। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पानी की दिक्कत थी, वहां जल्द ही हैंडपंप लगाए जाएंगे। प्रयास है कि सभी बच्चों को शुद्ध पेयजल मिले, ताकि उनका विकास बेहतर ढंग से हो सके।
विज्ञापन
इन केंद्रों को मिलेगा लाभ
अमेठी, गौरीगंज, शुकुलबाजार, मुसाफिरखाना, तिलोई, जामों, संग्रामपुर, भादर व अन्य ब्लॉकों के 36 केंद्रों पर हैंडपंप लगाए जाएंगे। इनमें कोरारी गिरधरशाह, सरायभागमानी, मोहना पश्चिम, सैंबसी, बरौलिया, सूरतगढ़, गोकुला, सिगठी, भोजपुर जैसे केंद्र शामिल हैं।