फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   punishment of up and down given to accused of breach of peace

शांतिभंग के आरोपियों से कराई उठक बैठक

Tue, 15 Nov 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
punishment of up and down given to accused of  breach of peace
गौरीगंज (अमेठी)। पारिवारिक विवाद होने पर पुलिस द्वारा शांतिभंग में चालान भेजने पर एसडीएम ने सभी को अपने चैंबर में कान पकड़कर उठक बैठक कराई। कुछ ही देर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एसडीएम ने कहा कि उन्होंने युवकों को सांकेतिक दंड दिया था। वायरल हो रहा वीडियो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव लहना निवासी देवेंद्र कुमार व इंदल दो सगे भाइयों में काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पिछले दिनों में हुई मारपीट में पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने एक पक्ष से इंदल कुमार, कृष्णा व राधेश्याम को तो दूसरे पक्ष के देवेंद्र कुमार व गुड़िया को जांच के संबंध में बयान आदि दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। चालानी रिपोर्ट में पुलिस द्वारा इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा थाने में ही विवाद शुरू करने तथा मारपीट पर अमादा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर भी जब नहीं माने तो पुलिस ने एक पक्ष के इंदल कुमार व कृष्णा तो दूसरे पक्ष के देवेंद्र कुमार का शांतिभंग के अंदेशे में चालान उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय भेज दिया। तहसील पहुंचने पर जब उनकी पेशी एसडीएम प्रीति तिवारी के चैंबर में जमानत के लिए हुई तो एसडीएम ने सभी को अपने चैंबर में ही कान पकड़कर उठक बैठक कराई। इस दौरान उनके चैंबर में और कई लोग मौजूद थे जिसमें से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा। पूरा दिन वह वीडियो चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा, दिया सांकेतिक दंड
एसडीएम प्रीति तिवारी ने शांतिभंग के आरोपियों को सांकेतिक दंड देने की बात स्वीकार की। कहा कि शांतिभंग में चालान पर आए आरोपियों में कुछ पढ़ने वाले लड़के थे। इसलिए उन्हें सांकेतिक दंड देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed