फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protested by keeping dead body on the road

Amethi News: सड़क पर शव रखकर ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 May 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Protested by keeping dead body on the road
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अमेठी। ठेंगहा रामघाट पुल के समीप बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने पुलिस की कारगुजारी से नाराज होकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जता नामजद तहरीर देने के बाद भी केस न दर्ज होने पर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। अफसरों ने पहुंचकर केस दर्ज कराया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव करनाईपुर निवासी मनीष पाल (20) का शव बृहस्पतिवार को ठेंगहा स्थित बम बम बाबा आश्रम के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिला था। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम करवाया। शुक्रवार को घर पहुंचे मृतक के भाई व बाहर रह रहे अन्य परिजनों ने तहरीर पुलिस को दी। मृतक के पिता मल्लूपाल ने आरोप लगाया कि बबुरी गांव का एक युवक उसके बेटे को मोबाइल देने के लिए बुलाकर ले गया था। कहा कि मनीष दो-तीन घंटे तक नहीं लौटा तो पिता उसके घर गया। पूछने पर वह भड़क गया। पिता ने बुलाकर ले गए युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इधर, शव पोस्टमॉर्टम के बाद पहुंचने पर परिजनों ने रामघाट ठेंगहा में शव रख कर प्रदर्शन करने के लिए घर से निकले तो तिवारीपुर तिराहे पर पहुंची पुलिस और फोर्स ने परिजनों एवं ग्रामीणों को रोक लिया। अधिकारियों ने जब बात की तो परिजनों ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाए तभी वह दाह संस्कार करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीण पर जनों और पुलिस अधिकारियों में जमकर नोक झोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्री राम ने केस दर्ज होने और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने का आश्वासन दिया। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद परिजन शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बजरंग बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed