{"_id":"5e73ab6c8ebc3e72c44582bd","slug":"protest-of-people-amethi-news-lko5143994165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना उपभोग विद्युत बिल आने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना उपभोग विद्युत बिल आने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। महज तीन दिन पहले विद्युत लाइन घर से जुड़ने के बावजूद भारी भरकम विद्युत बिल आने से भड़के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। समस्या का निदान शीघ्र किए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
स्थानीय ब्लॉक के पूरे बरजोर मजरे कंजास के ग्रामीणों को कुछ माह पूर्व सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन दिए गए थे। हालांकि कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद किसी के घर को आपूर्ति से नहीं जोड़ा गया था। दो दिन पूर्व राजपति पत्नी बिंद्रा प्रसाद के घर का कनेक्शन जुड़ा और महज दो दिन बाद ही उनके घर 1,764 रुपये का बिजली बिल आ गया।
ऐसा ही कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ भी हुआ। इसी बात से आक्रोशित रामदुलारी, नत्थूराम, रामसमुझ, श्यामकली, श्रीमती समेत लगभग दो दर्जन ग्रामीण बृहस्पतिवार को बिजली उपकेंद्र पूरे प्रेमशाह पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के समय जेई और एसडीओ मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
ऐसे में उपकेंद्र पर मौजूद बिजली कर्मियों ने समस्या का निदान किए जाने का भरोसा देते हुए ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। जेई महेश पांडेय से बात की गई तो उनका कहना था कि सभी कनेक्शन सौभाग्य योजना के तहत हुए थे। ग्रामीण घर तक विद्युत लाइन दो दिन पहले जोड़ने की बात कर रहे हैं। वे स्वयं गांव जाकर मामले की पड़ताल करेंगे। ग्रामीणों की समस्या का निदान कराया जाएगा।