{"_id":"602eb08f8ebc3ee9593b1b6b","slug":"protest-amethi-news-lko565543232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कृषि कानूनों को समाप्त करने के लिए किसानों ने गुरुवार को रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। किसानों ने शहर मेें जुलूस निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे-बाजी की। ट्रैक पर ट्रेन संचालित न होने से किसानों ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर धरना दे रहे किसान संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को रेल रोको आंदोलन के समर्थन में जिले के भी किसान सड़क पर उतर आए। सब्जी मंडी में एकत्र किसान शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाल केंद्र सरकार विरोधी नारे-बाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात होने के बावजूद किसान ट्रेन रोकने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंच गए। हालांकि ट्रैक पर संचालित ट्रेनें गुरुवार को निरस्त होने के कारण किसानों ने प्लेटफार्म पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कृषि कानून समाप्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी देने, पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में शामिल तथा किसानों पर दर्ज केस वापस लेते हुए उत्पीडन बंद करने की मांग की है। इस मौके पर रीता सिंह, कमलेश, ऊषा, सीतापती, जगदंबा व विमलेशा समेत कई किसान मौजूद रहे। वहीं मुसाफिरखाना स्टेशन पर पहुंचे जिला प्रभारी अजय सिंह, जिला संयोजक लवकेश सिंह, तहसील अध्यक्ष दयाराम सरोज और ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह को पहले से मौजूद एसएचओ परशुराम ओझा इन लोगों को वहां से लेकर थाने आ गए। मौजूद एसडीएम व सीओ के समझाने पर वे कुछ देर चले गए।