{"_id":"6813c17592de5626670b0704","slug":"protest-against-privatisation-amethi-news-c-96-1-ame1002-139496-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्मचारी।-स्रोत : स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बैनर तले संविदा और निविदा कर्मियों ने बुधवार से शुरू किए सत्याग्रह को बृहस्पतिवार को भी जारी रखा। जिले के चारों खंड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और निजीकरण का विरोध किया।
जगदीशपुर में जिला संगठन मंत्री बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में सत्याग्रह करते हुए वेतन भुगतान में भेदभाव, अनुबंध न करने और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव को सौंपा। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय और विद्युत सब स्टेशन जगदीशपुर में एकत्र होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया। इससे स्थानीय उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त गौरीगंज सहित सभी अधिशासी अभियंता कार्यालय में कर्मियों ने धरना देकर निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की।
मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
अमेठी। ऊर्जा निगम में कार्यरत संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के सब स्टेशन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उनकी मांग है कि न्यूनतम वेतन 18 हजार निर्धारित किया जाए, दो साल पहले हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की जाए, मानक से कम कर्मचारियों की तैनाती पर रोक लगे, 55 वर्ष की आयु सीमा के नाम पर हटाए जा रहे कर्मचारियों को रोका जाए, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज हो, विकलांग कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति मिले और महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिया जाए। साथ ही, वाराणसी और आगरा में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध भी प्रमुख मुद्दा है। मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश कुमार यादव, उमाकांत मौर्य, राम मूरत यादव, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।