फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest against poor law and order

बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
protest against poor law and order
अमेठी। प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था से नाराज सपाई शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कानपुर कांड के शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश यादव की अगुवाई में शनिवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। आए दिन डकैती, छिनैती, हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। कानपुर में हुआ कांड कानून व्यवस्था की बदहाली का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती अराजकता और अपराध को चिंता का विषय बताया। तहसील पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार घनश्याम भारतीय को देकर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों को भारी भरकम आर्थिक सहायता राशि के साथ सुरक्षा देने की मांग उठाई है। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश मिश्र, वकील खान, अतुल मिश्र, नरेंद्र यादव, सुनील यादव, चंद्रप्रकाश, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed