फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Proposed ITI will be built in market shukul in Mahona

महोना में बनेगी बाजार शुकुल में प्रस्तावित आईटीआई

Wed, 13 Jan 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Proposed ITI will be built in market shukul in Mahona
गौरीगंज (अमेठी)। अल्पसंख्यक बहुल बाजार शुकुल ब्लॉक में प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित आईटीआई निर्माण की बाधा दूर हो गई है। सत्थिन गांव में चिह्नित भूमि पर विवाद के कारण निर्माण कार्य बंद पड़ा था। अब राजस्व विभाग ने महोना में भूमि चिह्नित कर दी है। कार्यदायी संस्था के खाते में 40 लाख रुपये अवमुक्त करते हुए निर्माण शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से अल्पसंख्यक बहुल विकास खंड को विकास की धारा से जोड़ने के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में बाजार शुकुल में पांच करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई निर्माण को स्वीकृति मिली थी। राजस्व विभाग ने सत्थिन गांव में भूूमि चिह्नित कर निर्माण की सहमति प्रदान की थी। निर्माण कार्य शुरू होता इसके लिए पहले ग्रामीणों ने भूमि को विवादित बताते हुए कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिला प्रशासन से दूसरी विवाद रहित भूूमि की मांग की।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने महोना गांव में आईटीआई निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर विभाग के नाम अंकित कर दिया है। इसके बाद शासन ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए 40 लाख रुपये की पहली किश्त अवमुक्त कर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि जल्द ही महोना गांव में आईटीआई का निर्माण शुरू हो जाएगा। बुधवार को वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने चिह्नित भूमि का कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को मानक के अनुसार निर्माण करते हुए रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed