फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Property dealer shot five bullets by bullies, condition critical

Amethi News: प्रॉपर्टी डीलर को दबंगों ने मारी पांच गोलियां, हालत गंभीर

Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot five bullets by bullies, condition critical
जगदीशपुर (अमेठी)। स्काॅर्पियो सवार दबंगों ने प्राॅपर्टी डीलर का काम करने वाले अपने पुराने दोस्त के घर जाकर रविवार की रात उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को हाथ व पैर में पांच गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से पांच खोखा मिले हैं। माना जा रहा है कि दबंगों ने पांच से अधिक गोलियां चलाई हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के पीछे सितंबर के महीने में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन





जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अनीत प्रताप सिंह (27) रविवार की रात करीब नौ बजे घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच स्काॅर्पियो सवार कई लोग वहां पहुंचे। अनीत को ललकारते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में अनीत को पांच गोलियां लगीं। वह मौके पर ही गिर गए। वारदात के बाद दबंग वाहन सहित भाग निकले। परिजन गोलियों की आवाज पर घर के बाहर निकले तो अनीत को लहूलुहान पड़े देखा। आननफानन उन्हें जगदीशपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में अनीत का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अनीत के पिता तेज बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ही पूरे शोहरत गांव निवासी युवराज सिंह से अनीत का 29 सितंबर को एक बर्थडे पार्टी में विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण युवराज सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि पार्टी में आरोपी ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहले थे जिगरी दोस्त, अब जानी दुश्मनी
स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार रात महमदपुर में हुई घटना में घायल युवक और मुख्य आरोपी पहले जिगरी दोस्त हुआ करते थे। दोनों साथ में प्राॅपर्टी का काम करते थे। किसी बात को लेकर आपस में हुए मनमुटाव के बाद दोनों की दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि बात जानलेवा हमले तक आ पहुंची। घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों ने बर्थडे पार्टी में हुए इसी विवाद का हवाला दिया है। चर्चा यह भी है कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक ढाबे पर इन दोनों के बीच विवाद हुआ था। जानलेवा हमले की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed