{"_id":"5ff881638ebc3e319451c6c0","slug":"preparations-of-panchayat-elections-is-on-peak-amethi-news-lko55882418","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धस्तर पर चल रहीं पंचायत चुनाव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्धस्तर पर चल रहीं पंचायत चुनाव की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मार्च में संभावित पंचायत चुनाव की तिथियां अब तक घोषित नहीं हुईं हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। प्रशासन को अब तक मतपेटी व 56 प्रकार के निर्वाचन प्रपत्र तथा दिल्ली और वाराणसी से भेजे गए मतपत्र मिल चुके हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए निर्वाचन ड्यूटी के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों की संख्या के अलावा उनके नाम की ऑनलाइन फीडिंग हो रही है।
ग्राम प्रधानों व सदस्यों का कार्यकाल जहां 25 दिसंबर को पूरा हो चुका है। जिला पंचायत का कार्यकाल 13 जनवरी तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है। इन पदों पर निर्वाचन कराकर नई पंचायतों का गठन हो सके इसकी प्रक्रिया चल रही है।
पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही अभी घोषित नहीं हुई हैं लेकिन चुनाव मार्च में कराने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में तैनात सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।
विज्ञापन
कार्यालय को अब तक सभी पर्याप्त संख्या में 56 प्रकार के निर्वाचन प्रपत्र, दिल्ली व वाराणसी से भेजे गए मतपत्र व 1,367 मतपेटियां मिल चुकी हैं। निर्वाचन ड्यूटी को अंतिम रूप दिया जा सके इसके लिए सभी विभागों के कर्मचारियों की संख्या के साथ उनके नाम की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है।
शशिबाला ने संभाला वरिष्ठ सहायक का कार्यभार
अब तक जिला निर्वाचन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात रहे कमलेश कुमार बाजपेई का पिछले दिनों सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के पद पर प्रमोशन हो गया। उन्हें सुल्तानपुर में नई तैनाती मिली है। शुक्रवार को बाजपेई ने अपना कार्यभार वरिष्ठ सहायक शशिबाला को दे दिया।