फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparation started for national wrestling championship at kaohaar

कौहार में शुरू हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी

Sun, 05 Sep 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Preparation started for national wrestling championship at kaohaar
11 : शाहगढ़ : कौहार में दंगल प्रतियोगिता से पहले जेसीबी से मैदान तैयार करते आयोजक। - फोटो : AMETHI
शाहगढ़ (अमेठी)। राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से जिले में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर कौहार मैदान में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री की पहल पर आयोजित होने वाले दंगल में 550 नामचीन पहलवान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आगामी 17 सितंबर से 19 सितंबर तक जिले में दंगल प्रतियोगिता आयोजित होगी। केंद्रीय मंत्री की पहल पर राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने स्वीकृति प्रदान की तो कौहार स्थित मैदान का चयन आयोजक की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

पहली पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का जिले में आयोजन होने से प्रदेश के साथ देश की भी नजर कार्यक्रम पर बनी हुई है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों के 12 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 550 पहलवानों के हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जहां तीनों दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी वहीं मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता व गीता फोगाट व बबिता फोगाट समेत कई नामी गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं हो सके इसके लिए राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कौहार मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक मंडल लगा हुआ है। रविवार को आयोजक की ओर से कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई तथा सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed