फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preliminary Eligibility test will be conducted on nine centres

नौ केंद्रों पर आयोजित होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Fri, 30 Sep 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Preliminary Eligibility test will be conducted on nine centres
गौरीगंज (अमेठी)। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर होगी। 15 व 16 नवंबर को दो-दो पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सचिव की ओर की तिथि निर्धारित होने के बाद विभाग नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों को सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर से लैस करते हुए आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार अवस्थापना सुविधाओं को व्यवस्थित रखने का निर्देश प्रधानाचार्यों को दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले में परीक्षा की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों में जुटा है। पिछले दिनों सचिव के निर्देश पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजा गया था।
विज्ञापन

गौरीगंज व अमेठी तहसील क्षेत्र में चार-चार तो तिलोई क्षेत्र में एक कॉलेज को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में एक भी कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया गया है। सचिव ने परीक्षा का रोस्टर व आवश्यक निर्देश जारी करते हुए 15 व 16 अक्तूबर को प्रतिदिन दो पालियों में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में जिले में 19,296 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी केंद्र के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर सभी कक्षों को सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर से लैस करते हुए आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश व वैकल्पिक विद्युत की व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है।
यह कॉलेज बनाए गए परीक्षा केंद्र
सचिव की ओर से जारी केंद्र निर्धारण सूची में गौरीगंज शहर के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, रणंजय इंटर कॉलेज, उमारमण इंटर कॉलेज जामो व जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी तरह अमेठी में जीजीआईसी, आरआरपीजी कॉलेज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर व श्रीशिवप्रताप इंटर कॉलेज तो तिलोई में जायस स्थित मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। सभी केंद्रों पर 15 व 16 अक्तूबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा में प्रति पाली 4824 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

नकल विहीन होगी परीक्षा
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। निर्धारित तिथि में अवस्थापना की सुविधा के बीच सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन से सभी केंद्रों पर स्टैटिक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed