फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preference given to youth in BJP district executive

Amethi News: भाजपा जिला कार्यकारिणी में युवाओं को तरजीह

Tue, 24 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Preference given to youth in BJP district executive
अमेठी सिटी। भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को हुई। विधानसभा और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नई टीम में युवाओं को तरजीह दी गई है। साथ ही पंचायत चुनाव में सक्रिय राजनीति करने वालों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सुंधाशु शुक्ल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र को जिला महामंत्री बनाया है। वह पांच साल भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रहे। इसके पहले तीन साल महामंत्री भी रहे। जिला कार्यकारिणी में भी उन्होंने करीब पांच साल सेवाएं दी हैं। एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



उनके साथ ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार यादव को भी इसी पद पर मनोनीत किया गया है। जिला मंत्री बने संतोष दुबे, अरुण मिश्र और मनोज कश्यप भी युवाओं की कमान संभालेंगे। यही नहीं उपाध्यक्ष हृदयेश सिंह, अशोक मौर्य और राजेंद्र पासी की भी युवा वर्ग में खासी लोकप्रियता है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझा दी गई है। परिणाम बेहतर आएंगे, इसकी हमें पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौजूदा जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार भारती को महामंत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामशरण मौर्य को उपाध्यक्ष और मौजूदा ग्राम प्रधान पीढ़ी भवानीदत्त दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भवानीदत्त दीक्षित पूर्व में भी जिला उपाध्यक्ष रहे हैं।



महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर गीता सिंह और महिला विंग की जिलाध्यक्ष आशा वाजपेयी को जिला मंत्री बनाया गया है। वहीं तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहीं उपमा सरोज को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed