फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prayagraj passenger came eight hours late to Gauriganj

Amethi News: आठ घंटे देरी से गौरीगंज आई प्रयागराज पैसेंजर

Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj passenger came eight hours late to Gauriganj
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। रविवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर आठ घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से संचालित हुईं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



वाराणसी-दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। ट्रेन निरस्त होने से दिल्ली की यात्रा करने निकले लोगों को मजबूरी में पद्मावत एक्सप्रेस या जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान करने निकले लोगों को हुई। ट्रैक पर संचालित लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर आठ घंटे देरी से गौरीगंज आई। ऐसे में लोगों को प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। देर शाम ट्रेन गौरीगंज आई तो रवाना हुए।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार-मालदाटाउन चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से संचालित हुई। इसी तरह पंजाब मेल तीन तो नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से गौरीगंज आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ है। यात्रियों को ट्रेन की स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed