फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   practical exam

Amethi News: पहले दिन महज 17 कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
practical exam
अमेठी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन 17 कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में 888 परीक्षार्थी शामिल हुए। अन्य कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार को नहीं होनी थी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित 36 राजकीय, 25 अनुदानित व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सिर्फ 17 कॉलेजों में ही प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन प्रयोगात्मक परीक्षा सरयू देवी सरस्वती देवी इंटर कॉलेज अमेठी, भीमसेन इंटर कॉलेज बडग़ांव तथा इंटर कॉलेज कालिकन में भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परसावां में जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में शुक्त्रस्वार को भौतिक विज्ञान के 422 परीक्षार्थियों में 420 परीक्षा में शामिल हुए। दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान में 32 में सभी परीक्षार्थियों ने प्रैक्टिकल परीक्षा दी। गृहविज्ञान में पंजीकृत 330 में 325 परीक्षा में शामिल हुई तो पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं। भूगोल में 112 में 111 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए जीजीआईसी स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले दिन की परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed