फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply remained disrupted throughout the day due to a technical fault.

Amethi News: तकनीकी खराबी से दिनभर ठप रही बिजली

Mon, 06 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted throughout the day due to a technical fault.
अमेठी। तकनीकी खराबी और मरम्मत कार्य के कारण शनिवार शाम से रविवार तक शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई रही। उपकेंद्र से जुड़े टाउन-एक, टाउन-दो और टाउन-तीन फीडरों की आपूर्ति अलग-अलग समय पर बाधित रही। केबल जलने, लाइन में फॉल्ट और फ्यूज बदलने के चलते कई मोहल्लों में बार-बार बिजली कटौती करनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार रात किसान मैरिज लॉन के पास एबीसी केबल में आग लगने से टाउन-दो फीडर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन देर रात दोबारा तकनीकी खराबी आने से फिर कुछ समय के लिए बिजली बाधित हो गई। इसी दौरान टाउन-एक और टाउन-तीन फीडरों पर भी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन




रविवार सुबह पुलिस लाइन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदला गया। इसके बाद हरदेव नगर और गौरीगंज रोड पर लाइन मरम्मत के लिए टाउन-एक फीडर की आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रखी गई। दिनभर विभिन्न स्थानों पर तकनीकी कार्य चलते रहने से टाउन-दो फीडर की बिजली भी कई बार बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिजली विभाग की टीमें लगातार फॉल्ट दूर करने और चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति सामान्य करने में जुटी रहीं। हालांकि दिनभर रुक-रुक कर हुई बिजली कटौती से शहर के उपभोक्ताओं को उमस के बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed