{"_id":"617f01e22e3443094726b943","slug":"power-supply-of-nine-sub-stations-will-be-disrupted-for-two-hours-amethi-news-lko6026508136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बाधित रहेगी नौ उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बाधित रहेगी नौ उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य एक नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान सोमवार को नौ विद्युत उपकेंद्रों पर दोपहर एक से तीन बजे तक दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन ने पत्र जारी कर आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।
दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए विद्युत पारेषण खंड उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड सुल्तानपुर द्वारा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज से पोषित 33 केवी गौरीगंज, अमेठी, एचएएल, जामो, गौरीगंज, पीठीपुर, ममता स्टील, मलिक मो. जायसी हॉस्पिटल, बहोरखा, मुसाफिरखाना, बेनीपुर, हतवा तथा बरनाटीकर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति सोमवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता राज कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के मद्देनजर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किये जाने हैं। इन केंद्रों पर जो भी छोटी-छोटी खामियां हैं उन्हें दुरुस्त किया जाएगा जिससे निर्बाध आपूर्ति में कोई बाधा न हो। इसी को लेकर 132 केवी विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज से पोषित होने वाले सभी उप केंद्र पर दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कहा कि उपभोक्ता इस दौरान अपने घरों पर पानी के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें।