फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply disrupted; two lakh people in distress.

Amethi News: बिजली आपूर्ति बाधित, दो लाख लोग बेहाल

Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted; two lakh people in distress.
अमेठी/संग्रामपुर। उमसभरी गर्मी के बीच पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी ने करीब दो लाख लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार रात से ठप हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो सकी। रातभर कूलर और पंखे बंद रहने से लोग ठीक से सो नहीं सके। दिन में उमस और गर्मी ने मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन



घरों में पानी की किल्लत हो गई और छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। विभागीय टीमें रातभर और दिनभर फॉल्ट दूर करने में जुटी रहीं, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर तकनीकी खराबियां आने से खबर लिखे जाने तक कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार शाम सबसे पहले रामगढ़ फीडर की धानापुर 11 केवी लाइन में फॉल्ट मिला। रात 8:30 बजे राजापुर में लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति रोकनी पड़ी।
विज्ञापन



रात 9:15 बजे महाराजपुर फीडर के सैदपुर डाला का पुरवा में छत के ऊपर से गुजर रही लाइन में स्पार्किंग होने पर बिजली काट दी गई। रात 9:30 बजे कोरारी फीडर भी ब्रेकडाउन हो गया। इसके बाद रात 10 बजे पावर हाउस का मेन स्विच तकनीकी खराबी से बंद हो गया और सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात 11:23 बजे 33 केवी मेन लाइन के ब्रेकडाउन की सूचना जारी की गई। शुक्रवार तड़के चार बजे मुख्य आपूर्ति फिर बाधित हो गई। बाद में सुंदरपुर के पास इंसुलेटर पंचर होने, डांडी गांव में 11 केवी लाइन का तार टूटने और अन्य स्थानों पर फॉल्ट आने से रामगढ़, कोरारी, कोहरा, महाराजपुर और गंगौली फीडरों की आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही।



मऊ, मुसाफिरखाना, करपिया, सेमरौता, जगदीशपुर, तिलोई और पनियार पावर हाउस क्षेत्रों में भी रात में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। अधिशाषी अभियंता गुरुचरन लाल भटनागर ने बताया कि मुख्य लाइन में फॉल्ट आने के कारण मरम्मत कार्य जारी है। फॉल्ट दूर करने के लिए टीमें लगी हैं और चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि मुख्य लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति रोक कर मरम्मत करनी पड़ी। बताया कि कंट्रोल के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed