फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply disrupted for hours.

Amethi News: घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति

Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours.
अमेठी में बुधवार को बिजली लाइन दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। -स्रोत : विभाग
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार रात से बुधवार तक विभिन्न उपकेंद्रों और फीडरों पर तकनीकी खराबी और ट्रिपिंग के कारण कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुकुलपुर, करपिया, मुसाफिरखाना, मऊ, सेमरौता, जायस, जगदीशपुर, पनियार, बेनीपुर और अमेठी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


शुकुलपुर पावर हाउस की बिजली मंगलवार रात 8:15 बजे बाधित हुई, जो रात 10:17 बजे बहाल हुई। करपिया पावर हाउस की आपूर्ति मंगलवार रात 11:40 बजे ठप हुई और रात 1:01 बजे शुरू हो सकी। बुधवार दोपहर 12 बजे फिर आपूर्ति बाधित हुई, जिसे दोपहर 2:17 बजे बहाल किया गया।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना पावर हाउस की बिजली मंगलवार रात 8:54 बजे कटी और रात 12:05 बजे लौटी। मऊ उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार रात 11:10 बजे से 12:10 बजे तक तथा बुधवार सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमरौता, जायस, जगदीशपुर, पनियार, बेनीपुर और अमेठी क्षेत्रों में भी दिन और रात में कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर आई तकनीकी खराबियों को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।


---------
जामों में आपूर्ति ठप रहने से 30 हजार लोग रहे परेशान
जामों। मंगलवार रात 12:25 बजे पावर हाउस से बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जो बुधवार सुबह सात बजे बहाल हो सकी। करीब 30 हजार की आबादी को उमस और गर्मी के बीच रात बितानी पड़ी। किसान सच्चू सिंह ने बताया कि बिजली न रहने से धान की रोपाई के लिए खेतों की भराई नहीं हो सकी। उत्तम तिवारी ने कहा कि पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। अवर अभियंता प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि 33 केवी लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed