{"_id":"6a4808a5910580d577065667","slug":"power-outage-for-five-days-5000-people-facing-hardship-amethi-news-c-96-1-ame1022-169746-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच दिन से बिजली गुल, पांच हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच दिन से बिजली गुल, पांच हजार लोग परेशान
Sat, 04 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। तेज हवा से चरमराई बिजली व्यवस्था पांच दिन बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। निगोहा के पहलवान बाबा चौराहा और फुरसतगंज स्टेशन रोड पर शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे पांच हजार से अधिक लोगों के साथ करीब 100 दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार रात तेज हवा से 50 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए थे और छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। पहलवान बाबा चौराहा और फुरसतगंज स्टेशन रोड पर 80 से अधिक मकान और करीब 100 दुकानें हैं। बिजली न होने से पेयजल संकट बढ़ गया है और कारोबार भी प्रभावित है। आइसक्रीम फैक्टरी संचालक कल्पनाथ ने बताया कि पांच दिन से उत्पादन बंद होने से नुकसान हो रहा है।
दवा व्यापारी राजू गुर्जर ने कहा कि बिजली नहीं होने से दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए जेनरेटर चलाना पड़ रहा है। दुकानदार आजाद और हनीफ ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था और दैनिक कार्य प्रभावित हैं। स्थानीय निवासी अनिल कुमार तिवारी, अनुराग तिवारी, विजय वर्मा, संजय सिंह और अनिल यादव ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। शेष बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बताया कि जिन क्षेत्रों में लाइन का कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली दी जा रही है। शेष क्षेत्रों में भी जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।