फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power outage for five days; 100 families in distress.

Amethi News: पांच दिन से बिजली गुल, 100 परिवार परेशान

Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power outage for five days; 100 families in distress.
जायस। खरौली गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 100 परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीण सिराज अहमद ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन वह भी चालू होते ही तकनीकी खराबी से बंद हो गया। इसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न रहने से मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पेयजल की समस्या गहरा गई है।
विज्ञापन


दिन और रात उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।



विद्युत उपखंड जायस के अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed