{"_id":"6a5a81158f60cbbf960fcfd6","slug":"power-outage-all-night-people-miserable-due-to-heat-and-humidity-amethi-news-c-96-1-ame1022-170983-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रातभर बिजली गुल, गर्मी-उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रातभर बिजली गुल, गर्मी-उमस से लोग बेहाल
Sat, 18 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है। जिला मुख्यालय समेत अधिकांश उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। पेयजल संकट गहराया, किसानों की धान की रोपाई और सिंचाई प्रभावित हुई, जबकि कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा।
जिला मुख्यालय समेत कई उपकेंद्रों की बिजली बृहस्पतिवार रात 10:26 बजे गुल हुई, जो आधी रात के बाद करीब दो बजे बहाल हो सकी। इसके बाद भी ट्रिपिंग और स्थानीय फाल्ट के कारण आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। जामों उपकेंद्र से रात 8:45 बजे से एक बजे तक तथा सुबह 3:15 बजे से 5:15 बजे तक बिजली बाधित रही। उपभोक्ता अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि लगातार कटौती से रातभर नींद नहीं आई। राम कृपाल ने कहा कि बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
जेई प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि रात्रिकालीन कटौती जिला स्तर से की गई थी। संग्रामपुर के पीठीपुर पावर हाउस से जुड़े करीब 150 गांवों में छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही। भादर के घोरहा उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में करीब आठ घंटे बिजली नहीं मिली। पनियार, जायस, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता और शुकुलपुर क्षेत्रों में भी आठ से 10 घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि अघोषित कटौती से निर्धारित आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है। मोबाइल चार्ज करने, पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल से मुख्य आपूर्ति बाधित होने के कारण समस्या आई। स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई।
तार जलने और अधिभार से शहर की आपूर्ति प्रभावित
अमेठी उपकेंद्र से 16 जुलाई की शाम से 17 जुलाई की दोपहर तक टाउन-एक, टाउन-दो और टाउन-तीन फीडरों की आपूर्ति तकनीकी खराबी, मुख्य लाइन बाधित होने और अधिभार के कारण प्रभावित रही। देर रात पुराने रायपुर में एबीसी तार जलने तथा खेरौना में तार टूटने से आपूर्ति फिर बाधित हो गई। गौरीगंज से आने वाली 33 केवी मुख्य लाइन ठप होने से सभी फीडरों की बिजली प्रभावित रही। शुक्रवार को भी तकनीकी खराबी और अधिभार के कारण ट्रिपिंग जारी रही।