{"_id":"662041839592d6feab0c5806","slug":"post-mortem-will-be-done-on-the-buried-dead-body-of-the-married-woman-amethi-news-c-96-1-gon1004-117074-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विवाहिता के दफनाए गए शव का होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विवाहिता के दफनाए गए शव का होगा पोस्टमार्टम
Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शादी के पांच माह में ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। केस दर्ज नहीं हुआ तो परिजनों ने डीएम के पास शिकायत की। उन्हें सीओ तिलोई के पास भेजा गया। बुधवार को सीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शहीद भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के ग्राम रानीगंज, मजरे दौलतपुर लोनहट निवासी नजीर अहमद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बहन की हत्या का आरोप लगाया है। लिखा है कि उसकी बहन की शादी 23 नवंबर को इन्हौंना थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते थे। नौ अप्रैल की सुबह आठ बजे फोन कर सूचना दी कि बहन ने आत्महत्या कर ली है। उसके घर पहुंचे तो उन्होंने गालीगलौज कर फौरन उसे दफना दिया। कहा कि उसके बदन पर कई जगह चोट के निशान थे।
हाथ की नस कई जगह कटी थी। शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया मृतक महिला के परिजन बुधवार को मिले थे। डीएम के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।